Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

किसानों की समस्याओं का निस्तारण अतिशीघ्र कराया जाय-अनिल कुमार

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) जनपद के नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन श्री अनिल कुमार ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की स्थिति सहित अन्य बिन्दुओं के संबंध में विधिवत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें। समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस वर्ष जनपद के 10309 कृषकों द्वारा अपने धान को क्रय केन्द्रों पर बेचा गया है, 12 हजार कृषको द्वारा आॅनलाइन पंजीकरण कराया गया है। जनपद में 80 प्रतिशत कृषकों का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निस्तारण तत्काल कर दिया जाए। कोई भी किसान क्रय केन्द्र से वापस न जाने पाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्रय केन्द्र पर बैनर लगा होना अनिवार्य है जिसपर एम0एस0पी0 अंतिक हो तथा केन्द्रों पर बोरों की संख्या पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित किया जाए। किसी भी धान क्रय केन्द्र पर घटतौली की शिकायत मिलने पर उसके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों कों निर्देशित किया कि कितने किसानों द्वारा पंजीकरण कराने के उपरान्त पी0एफ0एम0एस0 से बेरीफिकेशन पेंडिंग है, पंजीकरण के सापेक्ष कितने किसानों द्वारा धान की विक्री की गयी है तथा कितने किसानों के खाते में धनराशि अभी तक नही पहुची है कि रिर्पोट तत्काल उपलब्ध करा दी जाए।

सिचाई विभाग की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्देशित किया गया है कि किसानों की सिचाई हेतु बने नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कोविड-19 की वैक्सीनेशन के संबंध में उनके द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी। वैक्सीन की सभी ब्लाकों पर उपलब्धता तथा कोल्ड चैन को मेंन्टेंन तथा ट्रान्सपोर्टेशन आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये है।
गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सबसे पहली प्राथमिकता पशुओं को ठण्ड से बचाना है, जिसके पर्याप्त हरे चारे एवं राशन की व्यवस्था की जाए। वरासत/उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने की समीक्षा के दौरान निर्धारित समय सीमा के उपरान्त लम्बित आवेदन पत्रों को तत्काल निस्तारित किये जाने के निर्देश सम्बंधित उप जिलाधिकारियों को दिये गये। लेखपालों का उनके हल्का में उपस्थित रहने हेतु रोस्टर बनाये जाने के भी निर्देश नोडल अधिकारी ने दिया। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने जनपद के सभी विभागाध्यक्षों, कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में कार्यो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कर लिया जाए, किसी भी स्तर पर लम्बित प्रकरणों को विशेष रूप से आपसी समन्वयता बना कर निस्तारण करा दिया जाए। विभाग से सम्बंधित डाटा को तत्काल सम्बंधित वेवसाइट पर अपलोड कर दिया जाए। नोडल अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के क्रम में मगहर स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते हुए संरक्षित गोवंशों को ठण्ड से बचाने, उनके स्वास्थ्य सम्बंधित आवश्यक देख-रेख, टीकाकरण, चारे पानी की व्यवस्था आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये।