Tuesday, March 25, 2025
बस्ती मण्डल

प्रधानाध्यापिका के अमर्यादित व्यवहार से परेशान प्रधान ने की शिकायत, लगाए आरोप

बस्ती। विकास खण्ड कप्तानगंज के कम्पोजिट विद्यालय माझा की प्रधानाध्यापिका द्वारा गणतन्त्र दिवस के मौके पर झण्डारोहण व महापुरुषों के फोटो लगाए जाने को लेकर ग्राम प्रधान से विवाद होने का मामला सामने आया। ग्राम प्रधान ने खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की माँग किया।

शिकायती में ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद ने कहा गणतन्त्र दिवस के मौके पर झण्डारोहण के समय जबकि प्रधानाध्यापिका मेनका यादव अपने स्टाफ के साथ विद्यालय हेतु निर्धारित समय से लेट पहुंची। शिकायत में बताया राष्ट्रीय पर्व पर प्रधानाध्यापिका का लेट आने पर द्वारा विरोध किया और शासकीय निर्देश के क्रम में हमारे द्वारा महापुरुषों के फोटो लगाने को कहा गया।

प्रधान द्वारा महापुरुषों का फोटो लगाने के बात पर प्रधानाध्यापिका आगबबूला

महापुरुषों के फोटोज में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेयी एवं बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का भी फोटो लगाया जाए, इतने में ही प्रधानाध्यापिका आग बबूला हो गयीं और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए स्कूल के बच्चों व अभिभावकों के सामने हमें अपमानित करते हुए प्रधानाध्यापिका द्वारा कभी भी विद्यालय में झण्डारोहण न करने की चेतावनी देते हुए हमारे सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुँचाया।

इस दौरान प्रधानाध्यापिका ने कहा गया कि आप विद्यालय परिसर में तुरन्त बाहर चले जाइएं। प्रधानाध्यापिका मेनका यादव द्वारा विद्यालय परिसर से ग्राम प्रधान को बाहर जाने के लिए कहने के बाद ग्राम प्रधान ने बिना झंण्डारोहण किये वापस अपने घर जाना पड़ा। ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद को सामाजिक रूप से अपमानित किए जाने को लेकर ग्राम प्रधान ने कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यवाही की माँग किया है ।

प्रकरण में बीईओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम प्रधान साहबदीन द्वारा शिकायत किया मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जायेगी जांच पड़ताल एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोप पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका मेनका यादव के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। महापुरुषों के फोटो आदि का मामला गंभीर है। जांच कर करवाही की जाएगी।