Saturday, February 15, 2025
बस्ती मण्डल

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक जेपी सिंह द्वारा तिरंगा फहराकर सलामी दी गई। प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने भारत माता और भारत के वीर सपूतों को पुष्प और माला चढ़ाकर सभी को नमन किया।

विद्यालय को तिरंगे झंडो और फूलों से सजाया गया। प्रबंधक जेपी सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी द्वारा सलामी देते हुए जय घोष किया गया। सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए संविधान और गणतंत्र के बारे में सभी बच्चों को बताया।

वाइस प्रिंसिपल कैप्टन गणेश राम ने भी अपने भाषण से सभी को वीर सपूतों के बारे में बताया। बच्चों द्वारा विभिन्न देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के बच्चों आदित्य पांडे और युवराज पांडे ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।