Saturday, February 15, 2025
बस्ती मण्डल

फूल मालाओं के साथ हुआ पदाधिकारियोें का स्वागतः प्रमाण पत्र वितरित

बस्ती । चित्रांश क्लब पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संकल्पों के साथ सम्पन्न हुआ। राज माता आसमा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने महिला विंग की अध्यक्ष लक्ष्मी अरोरा और उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाया। इसी कड़ी में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने चित्रांश क्लब अध्यक्ष प्रकाश मोहन श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराने के साथ ही प्रमाण-पत्र का वितरण किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, रेखा चित्रगुप्त द्वारा स्थापित चित्रांश क्लब पिछले तीन दशक ने निरन्तर समाज सेवा के कार्यो को आगे बढा रहा है। संरक्षक दिनेश श्रीवास्तव ‘मास्टर साहब’ ने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे क्लब के दिशा निर्देश के अनुरूप चित्रांश क्लब के सरोकारों से जन मानस को जोड़े।
शपथ ग्रहण समारोह में महिला विंग अध्यक्ष लक्ष्मी अरोरा, सविता श्रीवास्तव, संज्ञा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, सुमन श्रीवास्तव महामंत्री, रूमी बाधवा कोषाध्यक्ष, संजू श्रीवास्तव संगठन मंत्री, प्रतिभा मंत्री, अर्चना सांस्कृतिक सचिव, किरन श्रीवास्तव, वीना ने शपथ लिया। इसी क्रम में चित्रांश क्लब अध्यक्ष प्रकाश मोहन श्रीवास्तव रूपेश श्रीवास्तव, दीपू, अनिल पाण्डेय, अतुल श्रीवास्तव दद्दुल उपाध्यक्ष, उमंग शुक्ला महामंत्री, अवनीश सिंह कोषाध्यक्ष, मुजीब अंसारी, अयाज, सूरज, शेषनरायन गुप्ता संगठन मंत्री, नीरज सिंह मंत्री, अजीत यादव मंत्री, अवनीश सिंह कोषाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता,वरूण यादव, संयुक्त मंत्री, मीडिया प्रभारी अमर सोनी, मुनव्वर हुसेन प्रवक्ता, अविनाश श्रीवास्तव, विजय सिंह प्रधान, अमृत पाल ‘सनम’ जय प्रकाश उपाध्याय संरक्षक के साथ ही अजय श्रीवास्तव, अंशुल आनन्द, मनीष पाठक को शपथ दिलाया गया। इसी क्रम में प्रेस क्लब सभागार और चित्रगुप्त मंदिर सभागार में हुये कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष रत्नाकर आदर्श श्रीवास्तव का फूल मालाओं के साथ योगदान के लिये स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला थानाध्यक्ष शालिनी, लता सिंह, संध्या दीक्षित, सुषमा चौधरी, नीलम सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, सुरेन्द्र मोहन वर्मा सन्तोष सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, डा. बी.के., गोपेश्वर तिवारी, मयंक श्रीवास्तव, डा. प्रसून श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार प्रजापति, जी. रहमान, आशीष आदि ने चित्रांश क्लब के कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य रूप से रामानन्द नन्हें, अनुज राही, भक्ति नरायन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, मो. इस्माइल, रमेश, संजय पाठक, शीला पाठक, ज्योति सिंह, किरन पाण्डेय, संध्या पाण्डेय, अपराजिता श्रीवास्तव, नम्रता के साथ ही चित्रांश क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।