नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ओनविलाई गांव “ठेकेदार” राजकिशोर उपाध्याय के घर पहुंचे खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण ‘जय चौबे’
संत कबीर नगर:-नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ओनविलाई गांव ठेकेदार राजकिशोर उपाध्याय के बेटे सत्यव्रत उपाध्याय के उपनयन संस्कार को लेकर अखंड रामायण के पाठ किया गया था आयोजन।गुरुवार की सायं ओनविलाई गांव पहुंचकर खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने अखंड रामायण पूर्णाहुति कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम का लिया आशीर्वाद। वहीं मौजूद लोगों से मुलाकात कर पुर्व विधायक ने जाना कुशलक्षेम।वहीं श्री चौबे ने कहा की समय समय पर धार्मिक कार्यक्रमों आयोजन नितांत आवश्यक है मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चन्द्र हम सभी के आदर्श हैं उनके आदर्शों का पालन हम सभी को करना चाहिए। इस दौरान मौजूद रहे ओमप्रकाश उपाध्याय,शिक्षक राजीव उपाध्याय,धर्मनाथ उपाध्याय,मुकेश उपाध्याय,नंदु उपाध्याय, दीपनारायण उपाध्याय,धनंजयउपाध्याय,रविउपाध्याय,रोहित उपाध्याय सहित आदि लोग रहे मौजूद रहे।