भाजपा ने शुरू की ‘संविधान गौरव अभियान की तैयारी
बस्ती। भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ‘संविधान गौरव अभियान चला रही है। यह अभियान 11 शुरू होकर से 25 जनवरी तक के दौरान किया जाएगा। इसकी तैयारी बैठक गुरुवार को पुराना डाक खाना स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक कुमार, महामन्त्री चंद्रेशखर मुन्ना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि अभियान के लिए जिला और मंडल स्तर पर टोली का गठन किया गया है। अभियान के तहत बाबा साहब अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया जाएगा। 20 जनवरी को अनुसूचित जाति मोर्चा ‘हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान गोष्ठियों का आयोजन कराएगा। इसमें केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, पिछड़ा राज्य आयोग के सदस्य चिरंजीव चौरसिया सहित और वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे।
इस दौरान शिक्षण संस्थानों में निबंध और प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जाएगा।
इसके बाद 18 से 25 जनवरी तक युवा मोर्चा अनुसूचित जाति छात्रावासों और कॉलेज संपर्क के माध्यम से अभियान चलाएगा। इसमें युवाओं में भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जाएगा। अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में रैली और सभाओं का आयोजन भी होगा 25 जनवरी को अभियान समापन पर सभी बूथों पर भारतीय संविधान के प्रस्ताव और नीति निर्देशक तत्व को पढ़कर उस पर चर्चा की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक लेकर जाना है। अभिषेक कुमार ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे जिन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया कांग्रेस पार्टी के विभाजक एजेंडे से राष्ट्र की रक्षा करने में भी उनका अहम योगदान था।
इस मौके पर प्रभात गौतम, वीरेन्द्र गौतम, अंगद कुमार, संदीप कन्नौजिया, सर्वजीत भारती, महेंद्र कन्नौजिया, सुभाष निरंकारी,