Monday, March 17, 2025
बस्ती मण्डल

धार्मिक जलसे में दिया दीनी जानकारी

बस्ती। दारूल उलूम अल इस्लामिया दरिया खां के परिसर में धार्मिक आयोजन किया गया । दो दिवसीय कार्यक्रम में मोतवर ओलमा ने दीन इस्लाम का पाठ सिखाया। कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने इंसान को शिक्षा दी कि सभी मानव समान हैं। एक ईश्वर की संतान हैं। तमाम विरोधों के बावजूद उन्होंने खुदा के पैगाम को पूरी दुनिया में पहुंचाया। मजलूमो, गुलामों, औरतों, बेसहारा, यतीमों को उनका हक दिलाया। हमें हर वह नेक काम करना चाहिए। जिसमें हमारे नबी खुश हों। लोगों के साथ भलाई करें सभी एक अल्लाह के बंदे हैं। सभी के साथ समानता का व्यवहार करें। मौलाना शरीफ और मुफ्ती महसद्दीन ने भी हजरत मुहम्मद साहब के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये इस्लाम के संदेश के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज में अच्छे एखलाक और हजरत मोहम्मद सल्ललाह ही वसल्लम के लाये हुये दीन पर चलने की हिदायत दी गई।
यह जानकारी देते हुये आयोजक एडवोकेट मोहम्मद मारूफ खान ने बताया कि प्रशासन की अनुमति से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में 11 जनपदों के लगभग 3 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये थे।
आयोजन में मुख्य रूप से मौलाना युसुफ, मौलाना अनस, कारी अबूजर, मुजाहिद अली, सादिक अली, असरार अहमद, मोहम्मद अरशद, ई. इनामुल्लाह, इन्तसार अहमद आदि ने योगदान दिया।