Tuesday, March 25, 2025
बिज़नेस

क्रिसमस पर Pi Network की बड़ी अपडेट, आइए जानते है pi Network लांच होने का भारत मे क्या होगा Pi Coin का रेट

क्रिप्टो की दुनिया में 2019 में Pi नेटवर्क का प्री-मेननेट लॉन्च तो कर दिया गया था, लेकिन इसको लोकप्रियता वर्ष 2023 में प्राप्त हुई। जब 11 जनवरी 2023 को वर्ष के पहले हैकथॉन की घोषणा की गई। इसी वर्ष नेटवर्क के Pi ऐप निर्माण को सुविधाजनक बनाने ओर इकोसिस्टम के ग्रोथ को प्रोत्साहित करने के लिए कई इनिसिएटिव लिए गए, जिनमें पायनियर्स और डेवलपर्स को जेन्युइन यूटिलिटी वाले मोबाइल ऐप्स बनाने के लिए इनवाइट किया गया। इस दौरान एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और कस्टमर यूटिलिटी सहित वेरियस डोमेन, क्रिएटिव यूटिलिटी-फोकस्ड ऐप्स पर फोकस किया गया। हैकथॉन में $30,000 का प्राइज पूल भी था, जिसकी घोषणा 13 अप्रैल को की गई। जहाँ इस हैकथॉन में 6,700 से अधिक लोगों ने भाग लिया और रिव्यु प्रोसेस में 30,000 से अधिक पायनियर्स शामिल हुए।

Pi Network के फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है। लंबे समय से Open Mainnet का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए Pi डेवलपमेंट टीम ने लॉन्चिंग डेट पर एक अपडेट दिया है। जानकारी के अनुसार अब 2025 में इसके लॉन्च होने की उम्मीदें जोर पकड़ रही हैं। शायद 2025 वो साल होगा जब Pi Network अपना पूरा जोर दिखाएगा। ये बात तो तय है कि Pi Network एक Decentralized Cryptocurrency बनाने की तैयारी कर रहा है, ऐसे में वर्ष 2025 इसके लिए महत्वपूर्ण वर्ष होगा।

अब बात करते हैं माइग्रेशन की तो पिछले तीन महीनों में यह काफी ‘स्लो स्पीड’ पर रहा है। सिर्फ 400,000 नए माइग्रेशन हुए हैं, जिससे कुल आंकड़ा 5.8 मिलियन से बढ़कर 6.2 मिलियन हो गया है। उम्मीदें थी कि यह आंकड़ा 10 मिलियन के आसपास होगा, लेकिन जैसे लगता है कि Pi Developers ने काम में जल्दबाजी करने से इंकार किया है। फिर भी उन्होंने बिना किसी जल्दबाजी के काम को सही तरीके से पूरा करने पर ध्यान दिया है, लेकिन प्रोग्रेस कुछ धीमी सी लग रही है।

अब चलते हैं व्हाइटपेपर की ओर, जो कि एक तरह से Pi Network की ‘गोल्डन टिकट’ है। Governance, Supply और Decentralization के मुद्दों पर Chapter 3 की तैयारी अभी बाकी है। इसके बिना Open Mainnet का आना थोड़ा साफ़ नजर नहीं आ रहा है। इससे पता चलेगा कि Pi Network कैसे चलेगा, Voting System क्या होगा और Token Supply कैसे मैनेज की जाएगी। उम्मीद है कि ये अपडेट्स कुछ ‘मास्टर स्ट्रोक’ की तरह होंगे।

भारत में Pi Coin की प्राइस

अब बात करते हैं Pi Coin की प्राइस की। भारत में एक Pi Coin की प्राइस फिलहाल ‘मिस्टीरियस’ है क्योंकि Open Mainnet पूरी तरह से लॉन्च नहीं हुआ है। जैसे-जैसे Mainnet का लॉन्च पास आएगा, Pi Coin की प्राइस पर भी और बड़ी जानकारी मिलेगी। अभी तो सब कुछ ‘सस्पेंस’ में है, इसकी कीमत $31.93 बताई जा रही है जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत 2,679.73 के आसपास है।

इन सभी ट्विस्ट और धीमी प्रोग्रेस के बावजूद, 2025 में Pi Network का Open Mainnet लॉन्च एक ‘बिग डील’ साबित हो सकता है। Pi Day यानी 14 मार्च के आसपास एक शानदार घोषणा की उम्मीद है, जो Pi Network के भविष्य को नई दिशा दे सकती है।