Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन

बस्ती। यूपी रोडवेज नियमित एवं संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन कर ग्यारह पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें संयोजक, सह संयोजक, सचिव, प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष आदि चुने गये।

यूपी रोडवेज नियमित एवं संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बस्ती डिपो (गोरखपुर क्षेत्र) के प्रवक्ता चुने गये मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि गत तीस नवम्बर को हुए चुनाव में संजय तिवारी संयोजक, सूबेदार सिंह व प्रमोद उपाध्याय सह संयोजक, विनोद उपाध्याय को सचिव, मनोज शुक्ल व प्रमोद तिवारी को प्रवक्ता, राकेश मिश्र को कोषाध्यक्ष तथा विनय सिंह, भागीरथी, उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं बृजेश सिंह को सर्वसम्मति से विशिष्ट अतिथि चुना गया। प्रवक्ता मनोज शुक्ल ने बताया कि चुनाव प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुपालन में बस्ती रोडवेज परिसर में घटक दलों की बैठक के साथ सम्पन्न हुआ। रोडवेज कर्मचारियों ने चुने गए सभी पदाधिकारियों को बधाईयाँ और शुभकामनाएं दी हैं।