Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

सूर्या उपाध्याय अध्यक्ष,गिरिजा नंद राव, महामंत्री निर्विरोध चुने गए,

बस्ती। महिला पी जी कॉलेज बस्ती में आज जनपदीय महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ,बस्ती के अध्यक्ष योगेश मिश्र,व महामंत्री विशाल सिंह के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय इकाई का चुनाव , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए,डॉ उमेश चन्द्र श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोफेसर प्राचीन इतिहास ,चुनाव अधिकारी के देख रेख में संपन्न हुआ,आज के चुनाव में सर्व सम्मत से सूर्या उपाध्याय को आध्यक्ष,पूनम यादव उपाध्यक्ष, गिरिजा नंद राव,महामंत्री,अरुण मणि त्रिपाठी संयुक्त मंत्री,एवम् सरजू प्रसाद पाण्डेय को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया, निर्वाचित पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्रवंधक संजय कुमार उपाध्याय, प्राचार्या डॉ सीमा सिंह,प्रख्यात समाजशास्त्री व मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के बस्ती मंडल के अध्यक्ष डॉ रघुवर पांडेय , डॉ वीना सिंह,सुहासिनी सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री बब्बन पांडेय, डॉ रघुनाथ चौधरी,ओंकार गिरी, डॉ बृजेश दुबे सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया है