Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बनाया लोकसभा चुनाव की रणनीति

बस्ती । सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’ की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बूथवार रणनीति और तैयारियों पर विचार किया गया। ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’ ने कहा कि मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं और भाजपा तीसरी बार बस्ती से जीत का रेकार्ड बनायेगी।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं मोर्चा के लोकसभा प्रभारी कुन्दन वर्मा ने कहा कि पदाधिकारी अभी से बूथ स्तर की तैयारियों में जुट जाय। बताया कि सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन कर मोर्चा के पदाधिकारी, नेता केन्द्र सरकार के कार्यो की जानकारी से मतदाताओं को सीधे जोड़ेंगे। मोर्चा के जिला महामंत्री जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि समूचे देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। पार्टी इस बार 400 से अधिक सीटें जीतकर रेकार्ड बनायेगी।
बैठक में मुख्य रूप से शिव प्रकाश सोनी, अखिलेश चौधरी, अनिल प्रजापति, अभिलाष चौहान, जीत बहादुर यादव, संजय गुप्ता, रमाकान्त यादव, सन्तोष सोनी, श्रवण यादव, शिव प्रसाद चौधरी, सन्तोष सोनी, राकी सोनी, अंगद चौधरी, सुनील सोनी, मुनिराम राजभर, अमन जायसवाल, जितेन्द्र यादव, नीरज प्रजापति, नन्द किशोर यादव, सत्य प्रकाश जायसवाल, शिव प्रकाश गुप्ता, अशोक यादव, प्रभात सोनी, प्रमोद जायसवाल के साथ ही मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।