Monday, April 29, 2024
क्षेत्रीय ख़बरें

गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष बने बस्ती के कैलाश नाथ दुबे

बस्ती। भारत विकास परिषद गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय दायित्व निर्धारण के लिए वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से बस्ती के कैलाशनाथ दुबे को गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है। क्षेत्रीय सह सचिव प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी व चुनाव पर्यवेक्षक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संस्कार अशोक अग्रवाल के साथ प्रांतीय अध्यक्ष रहे आरपी शुक्ला की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। पदाधिकारियों ने श्री दुबे की कार्यकुशलता को देख उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी की सहमति से स्वीकार कर लिया गया।
गोरक्ष प्रांत का प्रांतीय अध्यक्ष बनने के साथ ही कैलाशनाथ दुबे की जिम्मेदारी संघ के दृष्टि से 21 जनपदों की होगी। इसके तहत सात जनपदों में प्रशासनिक दायित्व निभाना है। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के अधिवेशन में प्रदेश के सभी शाखा के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष मौजूद रहे। इनकी उपस्थिति में गोरक्ष प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए 2024-25 का चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए श्री दुबे के नाम का सचिव पंकज त्रिपाठी ने प्रस्ताव रखा। कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न पदों के लिए अपना समर्थन दिया। प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर कैलाशनाथ दुबे ने कहा कि समाज के लिए बेहतर कार्य करने का पूरा प्रयास होगा। सभी के सहयोग से अपने कार्यकाल को जनसेवा के लिए समर्पित करुंगा। डॉ. दंपति कुमार सिंह प्रांतीय महासचिव, विनय पांडेय को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, अंजना राज्यपाल को महिला संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर सुधा अग्रवाल, अंकित मोदी, मधुसूदन पांडेय, आशीष रुंगटा और अन्य मौजूद रहे।