Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

किसान सम्मान निधि वितरण का लाइव प्रसारणः किसान मोर्चा ने किया ट्रैक्टर पूजन

बस्ती । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 16 वीं किश्त जारी किये जाने का लाइव प्रसारण बस्ती सदर ब्लाक सभागार में सुना गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्रा, जगदीश शुक्ला कृषि विभाग के अधिकारी और किसानों ने प्रधानमंत्री के संदेश को सुना।
इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का अभियान के भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय की अगुवाई में भाजपा मुण्डेरवा मण्डल के देवरिया ग्राम में हुआ। यहां ट्रैक्टर पूजन कर ग्राम चौपाल लगाकर ग्राम भ्रमण हुआ । भाजपा नेता दिलीप पाण्डेय ने कहा कि भाजपा किसानों की सबसे बड़े हितैषी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम उनके खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा मुण्डेरवा मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी, ग्राम प्रधान हरिशंकर पाण्डेेय, वशिष्ठ मुनि, बृजनंदन, अशोक कुमार, राम शब्द, सुनील, लव कुश, मनमोहन सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।