आप ने सूबे में बढ़ रहे अपराध को रोकने में विफल योगी सरकार के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
संतकबीर नगर।जितेन्द्र पाठक।मंगलवार को आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर की जिला कार्यकारिणी द्वारा उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, महिला उत्पीड़न तथा ध्वस्त होती कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव व महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन व् महामहिम राष्ट्रपति नामित एक ज्ञापन जिलाधिकारी संत कबीर नगर श्रीमती दिव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा गया।
आप, संत कबीर नगर जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर मौजूदा समय में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी और हत्या की खबरें नियमित रूप से आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर पुलिस अपना इकबाल खो चुकी है और अपराधी अपराध करने में तनिक भी भय महसूस नहीं कर रहे हैं। बेहद शर्म का विषय है कि पुलिस की लापरवाही, निष्क्रियता और उदासीनता योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के अंदर अपने चरम पर है।
इसी क्रम में महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दुराचार और छेड़छाड़ की घटनाओं से दिल सहम उठता है। उत्तर प्रदेश में योगी जी की पुलिस अपराधियों पर कार्यवाही करने के बजाए जहां एक तरफ दोषियों को बचाती नजर आती है वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के परिवार को ही प्रताड़ित करती है। परिणाम स्वरूप सूबे में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।
बड़े दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि छेड़खानी और बलात्कार जैसी घटनाओं के बाद पुलिसिया रवैया से तंग आकर उत्तर प्रदेश के अंदर तमाम बच्चियों ने आत्महत्या तक कर ली है।
वहीं जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह से पडरौना, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, झांसी समेत दर्जनों ज़िलो में बच्चियों ने आत्महत्या की है वह वाकई शर्मनाक है, फिर भी योगी जी की पुलिस अपनी कार्यशैली सुधारने का नाम नहीं ले रही है।
उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों, एवं महिला संगठनों ने समय-समय पर अपना विरोध दर्ज किया फलस्वरूप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिला अपराधों से निपटने के लिए मिशन शक्ति के गठन की घोषणा की। किंतु अत्यंत दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि मिशन शक्ति से जुड़ी महिला पुलिसकर्मी ही यौन शोषण का शिकार हो रही है तथा मिशन शक्ति के गठन के बाद महिला अपराध रुकने के बजाय और भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा का सवाल अभी भी जस का तस बना हुआ है।
युथ जिलाध्यक्ष दुर्विजय यादव ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से योगी जी सिर्फ और सिर्फ विज्ञापनों के जरिए अपना चेहरा चमकाने में लगे हुए हैं, जिसमें जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बर्बाद हो रहा है। अतः आम आदमी पार्टी निम्न मांगो पर यथाशीघ्र कार्यवाई सुनिश्चित करने की मांग करती है।
1. प्रदेश भर में दिल्ली की तर्ज पर CCTV कैमरे का जाल बिछाया जाए, तथा जहां अंधेरे स्थान (Dark Spots) हैं वहां स्ट्रीट लाइट्स लगवाई जाएं। ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
2. महिलाओं के साथ हो रही अपराध की घटनाओं को रोक पाने में विफल ज़िम्मेदार अधिकारियों पर दंडनात्मक करवाई की जाए।
3. आत्महत्या करने वाली पीड़िताओं के परिजनों को उचित मुआवज़ा दिया जाए।
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार बेहद कमज़ोर, लाचार, बेबस, मजबूर, और शून्य इच्छाशक्ति की प्रतीत हो रही है। महोदय, उत्तर प्रदेश के हालात सुधारने में सूबे के मुख्यमंत्री पूर्ण रूप से असफल रहे हैं। ऐसे समय में हम आपसे करबद्ध प्रार्थना करते हैं कि यथाशीघ्र योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किया जाए और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए ताकि सूबे में कानून का राज स्थापित हो सके।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक श्रीवास्तव, अनिल सिंह, प्रतिमा यादव, किसलावती देवी, दुर्विजय यादव, सुधीर सिंह, अजय नारायण, विजय यादव, मनोज विश्वकर्मा, अमित प्रताप, प्रभात यादव, सीमा देवी, झिंनकान, शीला देवी, अन्नू मद्देशिया, प्रदीप अग्रहरि, जावेद आलम, नूर मोहम्मद, सगीर अहमद, दिनेश पटेल, मुकेश कुमार, अर्जुन कुमार, सुनील गुप्ता इत्यादी सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।