Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

इंडियन पब्लिक स्कूल के शुभम शुक्ला लंदन में लहराया बस्ती का परचम

-बस्ती के आर्थिक रूप से कमजोर छह छात्रों के पढ़ाई का बीणा अपनी तनख्वाह से उठाया है। इसमें से चार नोएडा के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ रहे हैं। जिनका पूरा खर्च शुभम वहन करते हैं

बस्ती। बस्ती जनपद की धरती से कई ऐसे युवा है जो देश-विदेश में अपने जिलो के होनहारों का जलवा कायम है। ऐसे ही एक होनहार जो इंडियन पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाले शुभम शुक्ल का डंका अब लंदन में बज रहा है। महज 23 वर्ष की आयु में उन्होंने सफलता की ऊंची उड़ान भरी है। लंदन की टॉप इंवेंस्टमेंट (निवेश) बैकिंग फर्म में बतौर इंजीनियर शुभम साइबर करोड़ रुपये के पैकेज पर साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं।
बस्ती के बंकाटिया गांव के कांग्रेस नेता राम भवन शुक्ल के पुत्र शुभम शुक्ला 23 वर्ष की उम्र में ही साइबर की दुनिया में ऊंची उड़ान तय की है। वर्तमान में लंदन की एक बड़ी निवेश बैंकिंग फर्म में करोड़ रुपये के पैकेज पर साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं।शुभम की पढ़ाई गांव के पास एक सरकारी स्कूल से शुरू हुई। उसके बाद शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट तक पढ़ाई किया। उसके बाद दिल्ली के एक टियर कॉलेज से इंजीनियरिंग की। इसके बाद उन्होंने गूगल, बिग 4 टॉप कंसल्टिंग फर्म डेलोइट में काम किया। यहां से उड़ान भरी तो लंदन पहुंच गए। जी- 20 आयोजन के तकनीकी व्यवस्था को संचालित करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनका कहना है कि इच्छा शक्ति मजबूत हो तो छोटी जगह पर रहकर भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। शुभम की सबसे ज्यादा दिलचस्पी अपनी माटी से जुड़े रहने की है। उन्होंने अपने गृह जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर छह छात्रों के पढ़ाई का बीणा अपनी तनख्वाह से उठाया है। इसमें से चार नोएडा के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ रहे हैं। जिनका पूरा खर्च शुभम वहन करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने जिले में वृद्धाश्रम खोलने का भी सपना संजोए हैं।