Friday, May 3, 2024
राजस्थान

भाजपा नेताओं ने भरी हुंकार अरुण चौधरी अबकी बार

— केन्द्रीय मंत्री ,सांसद सहित वरिष्ठ भाजपा नेता रहे जनसभा में उपस्थित

बाड़मेर 21 नवम्बर 2023 (ब्यूरो)पचपदरा से भाजपा प्रत्याशी अरुण चौधरी के समर्थन में आज बालोतरा के उधोग विहार के सभागार में व्यापारियों ने जनसभा का आयोजन किया इस जन सभा मे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ केंद्रीय कृषि किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी अरुण चौधरी के लिये वोट की अपील की उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा हर वर्ग के विकास के लिये कार्य किया है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही व्यापारियों के लिए अनेको विकास के कार्य किये जायेंगे।। इस जनसमर्थन कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी, अयोध्या सांसद व बालोतरा जिला प्रभारी संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु,बालोतरा नगरपरिषद अध्यक्ष सुमित्रा देवी जैन,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महेश चौहान, वाटर पॉल्यूशन बोर्ड अध्यक्ष रूपचंद सालेचा,लघु उधोग मंडल अध्यक्ष जसवंत गोगड़, रमेश भंसाली,राजू पंजाबी के साथ हजारों व्यापारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।