एक पत्नी के रहते दूसरे महिला से युवक ने किया दो साल तक दुष्कर्म, आईजी-एसपी से गुहार
भानपुर/ बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही सोनहा पुलिस पर कार्यवाही न करने व तहरीर देने जाने पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। बताया कि युवक ने शहर के एक मोहल्ले व सोनहा थाने के बगल कमरा लेकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया व उसे छोड़कर भग गया। उसने बताया कि साथ रहने के कुछ दिन बाद उसे पता चला कि युवक ली शादी पहले ही हो चुकी है। अब वह उसे मारने की धमकी दे रहा है। महिला अपने बच्चे को लेकर उच्चधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।