प्रकृति से प्रेम, सूर्य और जल की महत्ता का प्रतीक यह छठ का पर्व-श्याम सुन्दर वर्मा
संतकबीरनगर।नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ख़लीलाबाद शहर के सभी छठ घाटों पर पहुँच लोगो को सूर्य की उपासना के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दिया और छठ्ठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया, लोगो से अनुरोध किया कि कोविड- 19 के सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए छठ का महापर्व मनाये, नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगो मे मास्क वितिरत कर लोगो के हाथों को सेनेटाइज कराकर लोगो मे प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि छठ एक ऐसा पर्व है, जहां समानता और सद्भाव की अनूठी बानगी देखने को मिलती है। प्रकृति से प्रेम, सूर्य और जल की महत्ता का प्रतीक यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। पर्व में जो भी फल या सामान चढ़ाये जाते हैं, जैसे केला, नीम, आम का पत्ता और डाली, बांस से बने सामान जैसे सूप, दऊरा आदि, दीया, सूथनी, आंवला आदि सभी चीजें किसी न किसी रूप से हमारे जीवन से जुड़े हुए है। हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन के लिए इनके पौधों का संरक्षण जरूरी है और यहीं संदेश देता है छठ पूजा का यह महापर्व।
इस अवसर पर सभासद वीरेन्द्र यादव, विनोद जायसवाल, राजेश वर्मा, सुनील प्रजापति, त्रिभुवन गुप्ता, मो.असलम,इंद्रजीत यादव, कवलजीत सिंह,भगवान दास, घनश्याम दास गुप्ता, अवधेश चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया,सिद्ध भटनागर, राजन यादव, अश्वनी चौरसिया, , अभिषेक वर्मा,अतुल उपाध्याय, रविंद्र यादव, अनिल पासवान, अनूप चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।