Saturday, January 25, 2025
बस्ती मण्डल

मदरसा छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के दिये टिप्स

बस्ती। मदरसा हक्कुल इस्लाम मकतब अरबिया लालगंज बस्ती में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा थाना लालगंज के महिला पुलिस कर्मीयों द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे सशक्त महिला सशक्त समाज “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत लालगंज स्थित मदरसा हक्कुल इस्लाम मकतब अरबिया में छात्राओं और क्षेत्रीय महिलाओं को जागरूक किया गया। जिसमे महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अब्दुल रहीम अशरफी ने महिला कल्याण को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं की जानकारी दी।
मौलाना मोहम्मद शकील ने कहा कि महिला अपराध से हमारे समाज को बहुत भारी नुकसान होता है, हमे इससे बचने के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे हेल्पलाइन नंबर की मदद लें।
इमरान अली ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में महिला अपराधों में काफी बढ़ोतरी हुई है इसी को देखते हुए सरकार ने मिशन शक्ति अभियान शुरू किया है। जागरूकता ही हमे इन अपराधों से बचा सकता है।
महिला पुलिस कर्मी स्वीकृति मिश्र और नेहा जयसवाल ने भी महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 , 181, वाइल्ड लाइन 1098 एवं वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिला अपराध से संबंधित किसी भी घटना में हमें समझौता नहीं करना चाहिए, तत्काल इन हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर संबंधित विभाग से मदद देनी चाहिए।
इस अवसर पर सायमा खातून, शमा परवीन, चांदनी, जन्नतुल निशा, सीमा, सिदरा खातून, मौलाना मोहम्मद अहसान, मोहम्मद तुफैल, मोइनुद्दीन अहमद, अबुल वफ़ा रजवी, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद यासीन, सीमा बानो, मोहम्मद यूसुफ, एजाज अहमद, निहाल अहमद, मोबीन अहमद, आफताब आलम, मोहम्मद असगर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।