Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

चन्द्रशेखर चौधरी अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत

बस्ती । अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह की संस्तुति पर सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अजगैवा जंगल के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रशेखर चौधरी को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रशेखर चौधरी को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन सल्टौआ गोपालपुर का ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने पर सन्तोष कुमार चौधरी, हरि प्रकाश, अमर जीत सिंह, सत्य प्रकाश चौधरी, सूरज यादव, शिवपूजन, रामफेर, राम सागर, रामपाल चौधरी, घारीलाल, दिनेश चन्द्र, शिवेन्द्र कुमार, रामतौल चौधरी, शिवशंकर चौधरी, राजकुमार चौहान विनोद कुमार, रविन्द्र चौधरी, क्रान्ति कुमार, जगराम निषाद, धर्मेन्द्र निषाद, सनोज कुमार, राम सहाय गुप्ता, राजकुमार, रविन्द्र, गोरेलाल, रामभरत, कृष्णा, गया प्रसाद चौधरी, शिवरतन, कृष्ण कुमार चौधरी, शिवनरायन, जोकर चौधरी, राम गनेश चौधरी, रामचरन चौधरी, आकाश वर्मा, राधेश्याम, यशोदानन्द यादव, रामनेवास चौधरी, राधेश्याम पटवा, रामफेर, साहबराम, मनीराम, सन्त प्रकाश सिंह, धु्रवचन्द्र मौर्या के साथ ही अनेक ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। ज्ञात रहे कि चन्द्रशेखर चौधरी को पूर्व में अखिल भारतीय प्रधान संगठन से सल्टौआ गोपालपुर का ब्लाक अध्यक्ष घोषित किया गया था किन्तु विवादों से बचने के लिये वे अब अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन से ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किये गये है।