Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

डॉ रीता पाण्डेय ‘सरोजिनी नायडू सम्मान’ से हुई अलंकृत

बस्ती।बस्ती जनपद की माटी का गौरव साहित्यकार लेखिका, शिक्षिका रीता पाण्डेय भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से लोक कला सांस्कृतिक संस्थान बस्ती द्वारा बनतला बस्ती में आयोजित पारंपरिक सांस्कृतिक लोक उत्सव के अवसर पर सरोजिनी नायडू सम्मान से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान भारतीय संस्कृति व लोक कलाओं के संरक्षण पर लेख प्रदान करने पर किया गया रीता पाण्डेय निरंतर अपने साहित्यिक गतिविधियों से बस्ती जनपद का नाम रोशन कर रही हैं।

इस सम्मान की प्राप्ति पर उन्होंने कहा कि अब मेरा लेखन क्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारी और बढ़ गई हैं मेरा दायित्व है कि बस्ती जनपद की गौरवशाली साहित्यिक परंपरा को और आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारीका निर्वहन गंभीरता से करू। इस अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सीपी भट्ट सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे रीता पाण्डेय ने आयोजन मंडल को हार्दिक धन्यवाद दिया इस सम्मान से अलंकृत होने पर डॉ रामकृष्ण लाल “जगमग” ज्ञानेंद्र द्विवेदी “दीपक”,विनोद उपाध्याय,डॉ वी के वर्मा, सत्येंद्रनाथ मतवाला लवकुश नीलम सिंह, सोनिया, एवं संध्या दीक्षित उन्हें बधाई दी