Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा ने समर्पित कार्यकर्ता को दिया अवसर-राधेश्याम

गोटवा में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द का स्वागत

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राधेश्याम के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का गोटवा में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता राधेश्याम ने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। निश्चित रूप से विवेकानन्द भाजपा को और मजबूती देने में सफल रहेंगे।


स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में अभी से बूथ स्तर पर डट जााने, तैयारियां पूरी कर लेने की जरूरत है। कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की ताकत से पार्टी पुनः रेकार्ड मतों से लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक बनायेगी।
स्वागत समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल, महेन्द्र मिश्रा, शिव श्याम चौधरी, राज कुमार शुक्ल, गौरव पाल, मथुरा लाल जायसवाल, आज्ञाराम चौधरी, वीरेन्द्र गुप्ता, गजेन्द्रमणि त्रिपाठी राम कुमार मिश्रा, देवानन्द दूबे रामप्रकाश पाण्डेय, संजय चौधरी, विष्णु शुक्ला, विवेक सिंह सोनू के साथ ही अनेक भाजपा नेता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।