Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया गया गाँधी जयंती

बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बस्ती के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई, पुष्प अर्पित कर लोगों ने याद किया, ध्वजारोहण प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया, बीईओ नीरज सिंह और सुनील त्रिपाठी जिला समन्वयक ने गाँधी जी के संस्मरण को साझा किया, जिला समन्वयक स्वप्निल श्रीवास्तव, जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, आशा त्रिपाठी, राजेश कुमार, राम भवन, रागिनी त्रिपाठी, दिव्यांश त्रिपाठी, आलोक राणा, एसआरजी आशीष श्रीवास्तव, जिला व्यायाम घनश्याम सिंह, चित्रा त्रिपाठी आदि की सहभागिता रही।