Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

कई लोगों ने ज्वाइन किया कांग्रेस, कहा एकजुटता से लायेंगे बदलाव

बस्ती, 28 सितम्बर। कांग्रेस पार्टी दफ्तर हुई बैठक में आम आदमी पार्टी छोड़कर आये कई लोगों के साथ कर्मचारी नेता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने पार्टी का फटका पहनाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कह कांग्रेस पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस की नीमियों में भरोसा जताते हुये लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा चाहे जो देशकाल परिस्थितियां रही हों बदलाव हमेशा युवाओं के कंधे पर ही सवार होकर आता है। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं यह शुभ संकेत है। उन्होने सभी नये सदस्यों का स्वागत करते हुये कहा कि पूरी जिम्मेदारी से सत्ता परिवर्तन के लिये जुट जायें। इस अवसर पर ‘आप’ छोड़ कर मुकेश कुमार शुक्ला, मनोज पाण्डेय, राजीव उर्फ रामचन्द्र, रंजीत कुमार, राकेश गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रहरि, जोखू राम यादव, बाबूराम विश्वकर्मा, राजीव गौतम आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी, मो. रफीक खां, डा. वाहिद, मो. अशरफ, सुरेन्द्र मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, फिरोज खां आदि मौजूद रहे।