Sunday, January 26, 2025
बस्ती मण्डल

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने सांसद के स्वर्गीय पिता को दी श्रद्धांजलि

बस्ती। शुक्रवार को ग्राम तेलियाजोत में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी दिवंगत पिता को पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी शुक्रवार को सांसद हरीश द्विवेदी के निवास ग्राम तेलियाजोत में दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करके परिवार के लोगों को ढांढ़स बंधाया। इसीक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुनील भराला, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, बांसगांव सांसद, कमलेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष मनोरंजन मिश्र, टांडा विधायक संजू देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह ने श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष, पवन कसौधन, प्रेमसागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, दयाशंकर मिश्र, मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, अनूप खरे, अमित शुक्ल, प्रमोद पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, पिंटू तिवारी, प्रदीप पांडेय, भावेश पांडेय, ओमप्रकाश ओझा, पवन मिश्र, वैभव पांडेय, धर्मेंद्र जायसवाल, बाबूराम भारती उपस्थित रहे।