Thursday, June 6, 2024
बस्ती मण्डल

चन्द्रयान-3 की सफलता पर कसौधन महासभा की महिलाओं ने साझा की खुशियां

बस्ती । चन्द्रयान-3 के सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर देश में उत्साह का माहौल है। कसौधन महासभा महिला मोर्चा ने तिरंगा झंडा लेकर खुशियों को साझा किया। जिला अध्यक्ष बृज किशोर कसौधन ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया है कि अब सूरज भी हम से बहुत दूर नहीं रहेगा। इसका पूरा श्रेय उन वैज्ञानिकों को है जिन्होने अपनी पूरी क्षमता झोंककर देश को विश्व में प्रतिष्ठित किया। निश्चित रूप से अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत अब और मजबूती से उतरेगा।
कसौधन महासभा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन कसौधन ने कहा बचपन में हम सुनते आए हैं चंदा मामा दूर के अब चंदा मामा भारत के हो गए है। तिरंगा झंडा लेकर खुशियों को साझा करने वालों में बीना कसौधन, संघमित्रा, सरोज कसौधन, किरन कसौधन, श्रद्धा कसौधन, सुमन कसौधन, पूजा कसौधन, रानी कसौधन, माला कसौधन, कुसुम कसौधन, अर्चना कसौधन, शिल्पी कसौधन, माला कसौधन, बिन्दु कसौधन आदि शामिल रहीं।