Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

श्रीरामलीला महोत्सव को लेकर सनातन धर्म संस्था ने सभी विद्यालयो में किया संपर्क, मिला भरपूर समर्थन

बस्ती। श्रीरामलीला महोत्सव के सुभारम्भ को लेकर आज कैलाशनाथ दूबे एवं पंकज त्रिपाठी ने कई विद्यालययो में आयोजन के सफलता को लेकर सभी विधालयो से हार्दिक और आत्मिक समर्थन मिला।


सनातन धर्म संस्था की मुख्य उद्देश्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान “श्री राम” के आदर्श को “कल के भारत” (आगामी पीढ़ी) मे स्थापित करना। इसी उद्धेश्य को पाथेय करके 20 विद्यालय के लगभग 700 छात्रों -छात्राओं द्वारा रामचरित मानस पर आधारित विशुद्ध चलित हिन्दी (सरल भाषा ) “श्री राम लीला ” का आयोजन आगामी 26 अक्टूबर से से 5 नवंबर तक अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षा गृह मे होना सुनिश्चित है।

आयोजन के मुख्य प्रेरणा स्त्रोत अखिलेश दूबे मुख्य समन्वयक पंकज त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, अनुराग , आशीष शुक्ला,हरीश त्रिपाठी के अथक प्रयास है।

,साथ ही साथ इस आयोजन में संरक्षक के रूप मे आदरणीय के सी मिश्रा , जगदीश प्रसाद मिश्रा, सुनील मिश्रा , डॉ डीके गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, रमेश बहादुर पाल सिंह ,  भाई गोपेश्वर त्रिपाठी, संजीव पाण्डेय, सानू एंटोनी के पूर्ण समर्थन और सहयोग प्राप्त हुए।

इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रवन्धक कैलाशनाथ दूबे ने बताया कि इस बार श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन में भव्यता लाने के उद्देश्य से सेंट्रल एकेडमी, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, राजकीय कन्या इंटर कालेज, बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज राजकीय इण्टर कालेज श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कालेज, कृष्णा कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इंटर कालेज डान बास्को स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल यूनिक साइन्स एकेडमी, जीवीएम कान्वेंट स्कूल द सीएमएस राजन इंटरनेशनल एकेडमी साहित कई अन्य विद्यालयो में संपर्क किया गया।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के प्रचार प्रसार के साथ मीडिया प्रभारी का दायित्व पंकज त्रिपाठी को सौपा गया है, जो समय-समय पर आयोजन सम्वन्धी जानकारी पत्रकार बंधुओ को उपलब्ध कराएंगे।