Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

असहाय गरीब लोगों की मदद करना एक पुनीत कार्य – डॉ शर्मा

नगर बाजार बस्ती (शकील खान) नगर पंचायत नगर बाजार के राजकोट चौराहे पर स्थानीय लोगों ने किया मानवता का मिसाल कायम लगभग 4 माह से एक व्यक्ति जिसका नाम पता अज्ञात व हिंदी भाषा बोलने में असमर्थ है। चौराहे पर स्थानीय लोगों द्वारा उसके खाने पीने का इंतजाम किया जाता था। लोगों द्वारा उसके स्तिथ को देखकर उससे दूर भागते थे जो लगभग कई माह से स्नान न करने के कारण उसके शरीर से दुर्गंध आती थी जिससे लोग उसके शरीर में जगह पर घाव के निशान बन गए थे। वहीं स्थानीय लोगों ने मनीष मौर्या के नेतृत्व में उसको स्नान कराया गया, और बाल कटवाया गया। उसके जिस्म पर बने घाव को डॉ सुरेंद्र शर्मा द्वारा उसके हाथ में जख्म पर पट्टी कर उसका उचित इलाज कराया गाय। शर्मा ने बताया कि असहाय गरीब लोगों की मदद करना एक पुनीत कार्य है। उनकी मदद कर हृदय को बड़ा सुकून मिलता है। उसके बाद उसे नए कपड़े पहनाए गए। इस मौके पर राजू भारती, मोनू मौर्य, बाबूराम गुप्ता, अमन पंडित, आदि लोग मौजूद रहे।