Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने जन्मदिन पर शुरू किया पौधरोपण अभियान

बस्ती, 27 जुलाई। वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिन पर शुरू किये गये पौधरोपण अभियान के तहत बनकटी स्थित सम्राट अशोक गर्ल्स इण्टर कालेज तथा चंगेरवा यादव पुरवा स्थित परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया। अशोक श्रीवास्तव ने कहा महत्वपूर्ण अवसरों जैसे जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, बच्चों के जन्मदिन पर केक काटने और तरह तरह का दिखावा करने की बजाय ऐसे पुनीत कार्य करने चाहिये, जो आगे चलकर यादगार बन जायेगे और वैश्विक स्तर की समस्या का समाधान भी निकल आयेगा।

उन्होने कहा खुद से प्रेरित होकर पिछले 10 सालों से अपने जन्मदिन पर अपनी उम्र के बराबर पौधे रोपित करते हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिये एक टीम भी बन चुकी है। सम्राट अशोक गर्ल्स इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम मौर्या ने कहा पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अशोक श्रीवास्तव से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित वंशराज मौर्य, श्रीमती सरोज मौर्या, डा. अनिल कुमार मौर्य, सरवर अली, मुसहा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसजन यादव, सुखराम यादव, काशी प्रसाद पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।