Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

सामूहिक रूद्राभिषेक में उमडी आस्था

बस्ती। पुरूषोत्तम अधिकमास मेें वेदगर्भा वैदिक अनुसंधान एवं संवर्धन न्यास के अध्यक्ष आचार्य अरविन्द कुमार पाण्डेय के संयोजन में 23 जुलाई से सामूहिक रूद्राभिषेक का आयोजन श्री चित्रगुप्त मंदिर धर्मशाला रोड के सभागार में आरम्भ हुआ, यह 26 जुलाई तक प्रातः 7 बजे से पूजा पूर्ण होने तक चलेगा। प्रथम दिन बडी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने विधि विधान से रूद्राभिषेक पूर्ण किया।

अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रातः 7 बजे से गंगोत्री के जल से पार्थिक शिवलिंग एवं नर्वदेश्वर लिंग पर वैदिक विद्वानों द्वारा सामूहिक रूद्राभिषेक सम्पन्न कराया जा रहा है। आचार्य पाण्डेय ने बताया कि शास्त्रों में बताया गया है कि सावन महीने में भगवान शिवजी की पूजा का महत्व होता है. इसे लेकर कई पौराणिक कथाएं और मान्यताएं भी जुड़ी हैं, वहीं अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा का महत्व होता है। इस बार सावन महीने में ही अधिकमास का संयोग बना है, जिस कारण भगवान शिव और विष्णु की पूजा का लाभ श्रद्धालुओं को स्वाभाविक रूप से प्राप्त हो रहा है।
प्रथम दिन सामूहिक रूद्राभिषेक को सम्पन्न कराने में अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, मणि प्रकाश पाण्डेय, सूर्यकान्त द्विवेदी, सदाशिव मिश्र, श्रवण कुमार मिश्र, राजा बाबू, सभासद रमेश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, जगदीश मिश्र, सुभाष शुक्ल, बृजेश सिंह मुन्ना, राम विनय पाण्डेय, अमरेश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, प्रवीन चौधरी, सुरेन्द्र मोहन वर्मा, रूचि श्रीवास्तव, हृदयराम चौधरी आदि ने योगदान दिया।