Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

पौधरोपण करना एक पुनीत कार्य है-अनुराग कुमार श्रीवास्तव

बस्ती , पत्रकार अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को कहा है कि पौधरोपण करना पुनीत कार्य है। पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मानव की जिम्मेदारी है जिसके प्रति हम लोगों को सतर्क और सजग रहना होगा।
शनिवार को पौधरोपण करने के बाद संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। पत्रकार लवकुश सिंह ने कहा कि पौधरोपण हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है वर्तमान समय में पर्यावरण दूषित हो रहा है उसे रोकने के लिए हम लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर उत्कर्ष श्रीवास्तव, बसंत, आफताब अहमद, राजू श्रीवास्तव, दीनानाथ, राम कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।