Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

बस्ती । सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियोें की बैठक जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षो में विकास, विश्वास, सुशासन के नये आयाम विकसित किये है। किसान सम्मान निधि से गरीब किसानांें की आर्थिक सेहत सुधरी है। सरकार ने अपने जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों का भरोसा जीता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे पत्रिका लेकर घर-घर जाय और लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। यदि किसी को इसका लाभ न मिल पाया हो और वह पात्र हो तो उन्हें लाभान्वित कराने का प्रयास किया जाय।
अध्यक्षता करते हुये भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने हेतु सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण को लेकर किसान मोर्चा के पदाधिकारी निरन्तर लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं। बताया कि घर घर तक बिजली पहुंचाना, हर घर नल, नई सड़को का निर्माण, नागरिकता संशोधन बिल, एकल भारत अभियान, देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा में सुधार , आत्मनिर्भर भारत अभियान, जल जीवन मिशन, स्वामित्व के संबंध में सरकार ने उदाहरण प्रस्तुत किया है। आवास, शौचालय निर्माण का लाभ बड़ी संख्या में लोगों को दिलाया गया है जिसका क्रम लगातार जारी है। कहा कि किसान सम्मान निधि गरीब किसानों के लिये वरदान साबित हुई है।
यह जानकारी देते हुये भाजपा किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ल ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से अमृत वर्मा, उमेश तिवारी, गौरव तिवारी, पवन वर्मा, पंकज मिश्र, वरूण पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, लवकुश चौबे, रमेश तिवारी, अविनाश, सतीश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।