Thursday, July 4, 2024
साहित्य जगत

भारत माता अभिनंदन संगठन (रजि.) ने सुधीर श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का संयोजक मनोनीत किया

गोण्डा(उ.प्र.): देहदान की सार्वजनिक घोषणा कर चुके जिले के वरिष्ठ साहित्यकार/कवि सुधीर श्रीवास्तव को भारत माता अभिनंदन संगठन (रजि.) ने सुधीर श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का संयोजक मनोनीत किया है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री श्रीवास्तव संगठन के विकास और उद्देश्यपूर्ति में अपना यथोचित योगदान देने में सफल होंगे।
उक्त मनोनयन से अभीभूत सुधीर श्रीवास्तव ने संगठन के जनक आ. पुरुषोत्तम दास मित्तल एवं राष्ट्रीय संयोजक साहित्य प्रकोष्ठ डा. अर्चना श्रेया जी सहित अन्य सभी सम्मानित पदाधिकारियों का हृदय से आभार धन्यवाद करते हुए कि मेरा विश्वास है कि मैं अपनी जिम्मेदारी सुगमता सहजता और समर्पण के साथ निर्वाह करते हुए मंच के उत्तरोत्तर प्रगति में अपना योगदान दे सकने में जरुर सफल रहूंगा।
ज्ञातव्य है कि साहित्य जगत में अपने सहयोगात्मक स्वभाव के कारण नवोदितों में लोकप्रिय, प्रेरक व्यक्तित्व, मार्गदर्शक की भूमिका निर्वहन करते आ रहे सुधीर श्रीवास्तव विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं में पदाधिकारी होने के साथ विभिन्न संस्थाओं/पटलों/मंचों को भी अपरोक्ष सहयोग और मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से लगभग 2000 ई सम्मान/सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके श्री सुधीर श्रीवास्तव 25 मई’2020/12 अक्टूबर 3023 को पक्षाघात का शिकार होने और स्वास्थ्य लाभ के दौरान श्री श्रीवास्तव लगभग 22-23 वर्षों से बंद लेखन को पुनर्जीवित कर पुनः2020 में साहित्य साधना में लौटे। देश विदेश के 200 से अधिक नवोदित कलमकारों का मार्गदर्शन कर उनके प्रेरक और गाड फादर की भूमिका निभाते रहने वाले श्रीवास्तव विहंगम प्रयास कर रहे हैं।
शारीरिक दुश्वारियों के बावजूद आत्म विश्वास से लबरेज़ श्री सुधीर श्रीवास्तव के मनोनयन पर जिले और मंडल ही नहीं देश/विदेश के साहित्यकारों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों ,साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। श्री श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।