Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को वितरित किया निशुल्क भोजन

फतेहाबाद | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में दिनांक 22-6- 2023 को वीर एकलव्य सेवा संस्था (रजि०)NGO द्वारा मरीजों को नि:शुल्क भोजन वितरण किया गया | जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहाबाद के अधीक्षक डा० यादवेंद्र सिंह यादव ने स्वयं अपने हाथों से भोजन वितरित किया ।

डाक्टर साहब ने कहा कि वीर एकलव्य सेवा संस्था आए दिन जरूरत मंदों को राहत सामग्री वितरित करती रहती है |

संस्था के कोषाध्यक्ष रामकुमार निषाद ने बताया कि संस्था समाज में स्वास्थ्य सेवाएं, मिशन शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण आदि पर विशेष रुप से कार्य कर रही है | डा. प्रमोद ने संस्था के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुऐ भूरि-भूरि प्रशंसा की |

इस मौके पर डा० प्रमोद कुशवाह, सौरव कुलश्रेष्ठ, पारस यादव, संस्था सदस्य भूरीसिंह, रामकुमार निषाद, अवधेश मझवार, खजान सिंह एडवोकेट, सुशील यादव, विकास वर्मा, सुखराम, विनोद आदि लोग उपस्थित रहे।