Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

कुन्दन की मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती 20 जून। गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले में आरोपी कुन्दन सिंह की मां मन्जू सिंह ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुये पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है। मंगलवार को मन्जू सिंह ने एसपी को पत्र देने के साथ ही मिलकर बताया कि घटना के समय उनका बेटा कुन्दन बस्ती में था, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नम्बर के लोकेशन जांच से सच सामने आ जायेगा।
पत्र में गौर थाना क्षेत्र के कछिया निवासी मन्जू सिंह पत्नी अंजनी सिंह ने कहा है कि उनके लड़के कुन्दन सिंह को कुछ लोगो द्वारा साजिश करके मामले में मुल्जिम बना दिया गया है। प्रस्तुत प्रकरण में घटना 5.जून 2023 को समय 4 बजे सायं के बाद कही जाती है वे और उनका लड़का कुन्दन सिंह आवास विकास कालोनी बस्ती में अपने किराये के मकान (अनिल श्रीवास्तव के मकान ) पर मौजूद थे। मंजू सिंह के अनुसार दिन में 1.30 बजे से 2 बजे के बीच अपने व्यक्तिगत कार्य से गोरखपुर चली गयी परन्तु उनका लड़का उन्हें बाहर छोड़कर दोबारा फिर घर के अंदर चला गया और देर शाम तक घर के अंदर आवास विकास किराये के मकान पर था। घटना के दिन 05 जून 2023 को दिन में 1 बजे से देर शाम तक सी०सी०टी०वी०, फुटेज मकान मालिक के पास मौजूद है, जो पुलिस को देने के लिए तैयार भी है। उनका लड़का कुन्दन सिंह घटना में सम्मिलित नही था, मामले में नामित सहअभियुक्त मोनू निषाद उनके पैतृक घर ग्राम विरऊपुर वाले घर की देखभाल व साफ सफाई समय-समय पर करता था, जिसके कारण मकान की एक चॉभी उसके पास रहती थी उनके लड़के कुन्दन की घटना के समय बस्ती मे उपस्थिति उसके मोबाइल सर्विलास व लोकेशन से भी स्पष्ट हो जायेगी। मन्जू सिंह ने किराये के मकान स्थित आवास विकास कालोनी का सी०सी०टी०वी० फुटेज व कुन्दन सिंह के मोबाइल नंबर 8920596653 का लोकेशन निकलवा कर विवेचना में सम्मिलित किये जाने का आग्रह किया। मंजू सिंह ने बताया कि मामले में एसपी ने कहा है कि न्यायोजित कार्यवाही की जायेगी।