Friday, July 5, 2024
साहित्य जगत

देव निर्माल्य साहित्यिक संस्थान का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश दिनांक 15/05/2023 देव निर्माल्य साहित्यिक संस्थान का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम शोशल मिडिया के माध्यम से मनाया गया। संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष एडवोकेट (डॉ) राजीव रंजन मिश्र जी ने बताया कि संस्थान साहित्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करतीहै। मंचीय काव्य वाचन परंपरा को पुनः स्थापित करने को प्रयासरत है। संस्थान बहुत जल्द “देव निर्माल्य” के नाम से साहित्यिक पत्रिका भी प्रकाशित करने जा रही है। सबसे खास बात यह है कि 15 मई को संस्थान के संस्थापक एडवोकेट (डॉ) राजीव रंजन मिश्र जी का जन्मोत्सव भी पड़ता है। देश भर से विभिन्न संस्थानों व साहित्यकारों द्वारा आदरणीय राजीव रंजन मिश्र जी को शुभकामना संदेश प्राप्त हुए। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री राजीव रंजन मिश्र का साहित्य के प्रति अनुराग लोगों को प्रेरित करता है। आप एक सफल संचालक, लेखक, समाजसेवी व एक प्रभावशाली वक्ता है।

आ. लवकुश तिवारी माधवपुरी सतना मध्य प्रदेश, अभि दा, दिल्ली, प्रदीप मिस्र अजनबी दिल्ली, सुधीर श्रीवास्तव जी गोंडा, ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत उन्नाव, सुमति श्रीवास्तव जौनपुर, कृष्ण कांत मिश्र आजमगढ़, रंजना बिनानी काव्य असम, ऐश्वर्या सिन्हा चित्रांश, सतीश शिकारी, कुमुद श्रीवास्तव लखनऊ आदि साहित्यकारों ने शुभकामना संदेश प्रेषित की व बधाइयां दी।