मॉडल प्राइमरी स्कूल मूसहा में चला यातायात,मिशन शक्ति,पराली बचाओ जागरूकता अभियान- रामसजन यादव
बस्ती।प्राथमिक विद्यालय मूसहा प्रथम(अंग्रेजी मिडियम) विकास क्षेत्र गौर के परिसर में विद्यालय परिवार एवं आसपास के अभिभावकों और महिलाओं को इकट्ठा करके यातायात माह के बारे में,मिशन शक्ति के बारे में और पराली बचाने के अभियान के बारे में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड,जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय और जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट,जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।
कब और बुलबुल टीम का गठन किया गया,मिशन शक्ति के अंतर्गत नेशनल लेवल ट्रेनर सत्या ने महिला हेल्प लाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नम्बर के सम्बंध में जानकारी दी गई।
नेशनल लेवल ट्रेनर कुलदीप सिंह द्वारा पराली जलाने से हानियाँ तथा यातायात के नियमों के बारे में बताया गया और शपथ भी दिलाई गई।
पाकीजा सिद्दीकी, दशरथ नाथ पांडेय, जगदीश कुमार,विमला देवी,विजय कुमार श्रीवास्तव,शंकरा चार्य,फूलचन्द यादव,राम तौल,राम बचन, राम जीत,दर्शना देवी, कुन्नू देवी,राजेंद्र प्रसाद,तिलक राम,श्रीनाथ,सोना देवी,सुरता देवी, संगीता,शीला,राधा, कुशुम,कौशिल्या आदि की सहभागिता रही।