Saturday, April 20, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

आप प्रत्याशी विनीता ने सम्पर्क कर मांगा समर्थन

बस्ती । नगर पालिका परिषद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विनीता पत्नी सिद्धेश सिन्हा ने विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान का आग्रह किया। उन्होने चुनाव निशान झाडू से वार्डो में राजनीतिक बदलाव का संदेश दिया। कहा कि कि जब झाडू जीतेगा तो भ्रष्टाचार पर भी झाडू चलेगा। पालिका क्षेत्र में अच्छे कार्य होंगे।
आम आदमी पार्टी नेता सिद्धेश सिन्हा ने मतदाताओं से संवाद बनाया। कहा कि झूठा वायदा नहीं करूंगा अवसर मिला तो बस्ती नगर पालिका क्षेत्र के लोग मिलकर पालिका को चलायेंगे। स्थितियों को बेहतर बनाया जायेगा।
सम्पर्क के दौरान आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विनीता पत्नी सिद्धेश सिन्हा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, सलामुद्दीन, पवन तिवारी, सन्तोष श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, किशन चौधरी, मोहित सिन्हा, रोहित सिन्हा, अंकित कुमार, बृजेश सिंह , बहराइची , पवन ठाकुर, सिद्धेश कुमार, अब्दुल वफा , राम भरत, राम सुभास, दिनेश पाठक, किशन चौधरी , रमेश, दुर्गेश , पारस, प्रदीप, बृजलाल, संतोष, राजेश निषाद, रामसूरत निषाद के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।