Sunday, January 19, 2025
बस्ती मण्डल

बस्ती उधोग व्यापार मंडल के युवा शाखा का सांगठनिक विस्तार

बस्तीः बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा शाखा ने सांगठनिक विस्तार करते हुये अरविंद चौधरी को जिला युवा उपाध्यक्ष एवं अभिषेक गुप्ता को नगर मंत्री नामित किया है। युवा शाखा के जिलाध्यक्ष अर्जित कसौधन ने नामित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां बताई और संगठनिक मजबूती के साथ साथ व्यापारियों के हित के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह दी। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल, सूर्य कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र चौरसिया, अमन जयसवाल, ऋषभ गुप्ता, आदित्य कसौधन आदि पदाधिकारियों ने नये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये उम्मीद जताया कि उनके योगदान से संगठन मजबूत होगा और व्यापारियों की आवाज दबने नही पायेगी।