Saturday, May 18, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

भाजपा छोड़ वीरेश, बसपा छोड़ चन्द्रशेखर कांग्रेस में शामिल

बस्ती । शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आये हर्रैया क्षेत्र के वीरेश कुमार सिंह और कप्तानगंज क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आये ई. चन्द्रशेखर वर्मा को समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता दिलाया।
कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर है और भावी प्रत्याशियांे के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है, शनिवार तक प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जायेगी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव और कौशल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के कुशासन से ऊबे लोग समझ चुके हैं कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ही समस्याओं का समाधान होगा। कहा कि निकाय चुनाव पार्टी पूरी गंभीरता से लड़ेगी।
यह जानकारी देते हुये प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढा है, इसी का परिणाम है कि गैर दलों को छोड़ लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से देवी प्रसाद पाण्डेय, अतीउल्ला सिद्दीकी, घनश्याम शुक्ल, राना प्रताप सिंह, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, विवेक सिंह, सर्वेश शुक्ल, आदित्य विश्वकर्मा, रविन्द्र चौधरी, बलदाऊ, प्रेम प्रकाश, करीम भाई, राम नरेश, कृष्ण कुमार वर्मा, राजीव गौड़, राकेश चौधरी, विनीत सिंह, वैभव सिंह, सूरज सोनी, राहुल पटेल, मनीष सिंह, राम नरेश, मनीष कुमार सिंह, प्रशान्त वर्मा, सचित पाण्डेय, दूधनाथ पटेल आदि उपस्थित रहे।