एलआईसी के अन्तर्राष्ट्रीय क्लब में शामिल हुये राम विनय पाण्डेय
बस्ती । भारतीय जीवन बीमा निगम बस्ती शाखा से जुड़े अभिकर्ता राम विनय पाण्डेय को उनके बेहतर योगदान को देखते हुये एमडीआरटी अन्तर्राष्ट्रीय क्लब में शामिल किया गया है।
भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य प्रबंधक के.के. सिंह ने यह जानकारी देेते हुये बताया कि जनपद के लिये यह गौरव का क्षण है। उन्होने शाखा का मान बढाया है।
राम विनय पाण्डेय को मिली इस सफलता पर अभिकर्ता संघ के महामंत्री रामकृपाल यादव, रामचन्द्र शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, डा. जितेन्द्र नाथ मिश्रा, अमरमणि पाण्डेय, राजन गुप्ता, डा. डी.के. गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, डा. अश्विनी सिंह, डा.केके. सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।