Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

पॉंच नफर गैगेस्टर एक्ट व एक नफर आबकारी कुल 6 नफर वांछित दो थाना लालगंज व मुंडेरवा थाना मिलकर किया गिरफ्तार

तबरेज आलम बनकटी बस्ती: पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी रूधौली प्रीती खरवार के कुशल निर्देशन में आज शनिवार को मुन्डेरवा प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार शाही, लालगंज थाना अध्यक्ष महेश सिंह मिलकर 6 नफर वांछित शनी करवल पुत्र अशोक उम्र करीब 27 वर्ष, नितेश सिंह उर्फ निक्की पुत्र रामजी सिंह उम्र24 वर्ष, श्याम कुमारी पत्नी लाल सिंह उम्र करीब 60 वर्ष, नजीमा पत्नी श्याम उम्र करीब 45 वर्ष, मुनिया पत्नी अमर सिंह उम्र करीब 55 वर्ष, बसन्ती पत्नी सुनिल सिंह उम्र करीब 40 वर्ष सभी साकिन करवल कालोनी किठुरी थाना मुण्डेरवा के अभियुक्तगण सम्बंधित मु0अ0सं0 276/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट व मु0अ0सं0 486/2022 धारा 60/60(2) Ex Act व 272 भा0द0सं0 व मु0अ0सं0 005/2023 धारा 60/60(2) Ex Act व 272 भा0द0सं0 को मुखबीर द्वारा मिली सूचना के आधार पर कि उक्त मुल्जिमान दुरस्त जनपदो मे रह रहे थे अपने परिजनो से मिलने करवल कालोनी किठुरी आये थे कि करवल कालोनी किठुरी के पास से शनिवार को लगभग 1:05बजे दिन मे पकड़ लिया गया । पकड़े गये गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।

मौके पर थाना अध्यक्ष मुंडेरवा अरविन्द कुमार शाही, वरि0उ0नि0 कन्हैया पाण्डेय, हे0का0 दयाराम यादव, का0 मुकेश साहनी, अरविन्द यादव, सलोनी देवी, सुमन यादव, रूची देवी मिश्रा, लालगंज थाना अध्यक्ष महेश सिंह, रजनीश यादव , मय हमराहियान फोर्स के साथ मौजूद रहे।