Thursday, June 27, 2024
बस्ती मण्डल

प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने सभी पत्रकारों एवं साहित्यकारों को दी होली की बधाई

बस्ती। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने सभी पत्रकारों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का त्‍यौहार होली परिवार और दोस्‍तों के लिए एक साथ आने और जीवन के सहज आनंदमय उत्‍सव की भावना का आनंद लेने का पर्व है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है। विनोद उपाध्याय ने कामना की कि यह अवसर सभी पत्रकारों साहित्यकारों के जीवन मे शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशी लाए तथा समाज के मैत्री बंधन को मजबूत करे। उन्‍होंने कामना की है कि रंगों का यह त्‍यौहार सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आयेगा। विनोद उपाध्याय ने कहा कि त्‍यौहारों से लोग एक दूसरे से जुडते हैं और सामाजिक सौहार्द और एकता बनी रहती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये।