Sunday, April 21, 2024
बस्ती मण्डल

जिलाकार्यसमिति व डाटा प्रबन्धन एवं उपयोगिता की बैठक  सम्पन्न 

बस्ती। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यायल पर जिलाकार्यसमिति व डाटा प्रबन्धन एवं उपयोगिता की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ
बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एमएलसी विनोद पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अशोक सिंह उपस्थित रहे।
पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद पाण्डेय ने उद्धघाटन सत्र को सम्बोधित करते हुये कहा लोकतंत्र हमारी पार्टी की पंचनिष्ठा में से एक है।
राष्ट्रवाद हमारी पहचान है। हम राष्ट्रवाद के पोषक रहे है।
मोदी को रोकने के लिए देश की सारी नकारात्मक ताकते एक हो गयी है। राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा असफल रहा फिर भी भाजपा को रोकने के लिए ये लोग कुछ भी करेंगे।
भाजपा 2024 में लोकसभा का चुनाव न जीते इसके लिए सारे विपक्षी जनता में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे है ।
इसीलिए देश को विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे को हटाने के लिए रामचरित्रमानस पर अपने स्वभाव के अनुसार टिप्पणी कर रहे है।
भारत की संस्कृति पर आघात और कुठाराघात करने की आदत सपा ,बसपा,कांग्रेस और वामपंथियों की पुरानी रही है।
ये देश को तोड़ने वाली पार्टियां है।भारतीय जनता पार्टी देश को जोड़ने का काम करती है। देश आगे भी जुड़ा रहे यह चुनौती इस कार्यसमिति की बैठक में स्वीकार करे ।
आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सफलता प्राप्त कर रहा है जिसका विदेशी संस्थाये भी प्रसन्नता कर रही है। आज भारत विश्व के शक्तिशाली अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी 20 की अध्यक्षता करने जा रहा है जो देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। आज मोदी के नेतृत्व में भारत की स्वीकार्यता पूरे विश्व मे बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के अन्दर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 17 लाख करोड़ से अधिक का निवेश इस वर्ष आया है।
गुंडे माफिया आज जेल के अन्दर है इसलिये प्रदेश में निवेश के लिए निवेशकर्ताओं में भरोसा बढ़ा है।

*जिला प्रभारी अशोक सिंह ने दी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी*
जिलाकार्यसमिति के दूसरे सत्र में आगामी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा पन्ना प्रमुख और उनकी पांच सदस्यी समिति बनाई जानी है।
निकाय चुनाव में पार्टी प्रचण्ड विजय हासिल कर इसके लिए कई प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे है। पार्टी के सभी दायित्यवान का डाटा एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो इसके लिए सरल एप्प डाउनलोड करा डाटा फीड कराये जाना है।

*डाटा प्रबंधन संगठन विस्तार का आधारभूत अंग-महेश शुक्ल*
भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की तीसरे सत्र में जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि डाटा प्रबंधन पार्टी के विस्तार का आधारभूत अंग है। जिस तरह से पार्टी का विस्तार निचले स्तर तक हुआ है इस विस्तार को और आगे ले जाना है।
ऐसी परिस्थिति में पार्टी समस्त दायित्यवान कार्यकर्ताओ का डाटा एक प्लेटफार्म यानी राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक हो डाटा प्रबंधन का कार्य शुरू किया है।
इसलिए पार्टी ने सरल एप्प का निर्माण किया है।

भारतीय जनता पार्टी के चौथे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री अशोक गुप्ता ने पेश किया समर्थन जिला मंत्री अखण्ड प्रताप सिंह ने किया अनुमोदन विनय यादव ने किया सभी ने एक शुर से इस राजनीति प्रस्ताव का समर्थन किया।

जिला कार्यसमिति में पाचवें सत्र में सहकारिता अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ तिवारी,पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, यशवंत सिंह,पवन कसौधन,पूर्व विधायक दयाराम चौधरी,रवि सोनकर,गोपेश्वर त्रिपाठी ने संबोधित किया।
संचालन विवेकानंद मिश्रा ने किया।

भाजपा द्वारा चलाये गये अभियान जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने स्नातक निर्वाचन चुनाव,अरविंद श्रीवास्तव गोला ने निकाय चुनाव,जिला महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना प्रवास कार्यक्रम,जिला रामचरण चौधरी व संयोजक रमाशंकर यादव ने सहकारी चुनाव पर चर्चा किया।

जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित राम सिंगार ओझा विनोद शुक्ला अवधेश सिंह अभय पाल रवि प्रताप सिंह,रामानंद नन्हे संजय द्विवेदी भूपेंद्र सिंह राणा अवधेश सिंह गजेंद्र सिंह अभय सिंह गुड्डू,ममता दिव्या त्रिपाठी मता सिंह शालनी मिश्रा, गिरीश पाण्डेय, आलम चौधरी,वैभव पाण्डेय कुँवर आनंद सिंह,नितेश शर्मा,अजय पाल, दिलीप पांडे अमित गुप्ता प्रभात गौतम अभिषेक कुमार,अमृत वर्मा,अतुल यादव,अरविंद चौरसिया,चन्द्रभान गुप्ता, विश्वनाथ गिरी,विकास मिश्रा, हर्ष द्विवेदी, विमल पाण्डेय,शैलेश अग्रहरी,अभिषेक सिंह गोलू भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह सहित आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।