Saturday, April 20, 2024
देवीपाटन मण्डल

सेवानिवृत हे० का० सूर्य नारायण गौड़ को किया गया सम्मानित थानाध्यक्ष ने फूल मालाओं के साथ दी विदाई ,थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित

बनकटी/बस्ती । (तबरेज़ आलम) मुन्डेरवा थाना में पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हे०का० सूर्य नारायण गौड़ सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को थानाध्यक्ष अरविंद शाही द्वारा अंग वस्त्र , छाता सहित कई प्रकार के उपहार प्रदान कर विदाई दी गई।

मुन्डेरवा परिसर मे आयोजित विदाई समारोह में थानाध्यक्ष अरविंद शाही, उ०नि०कन्हैया पान्डेय, दिनेश चन्द मिश्रा आदि लोगों द्वारा नागरिक पुलिस को फूल माला पहना कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष अरविन्द शाही,उप निरीक्षक कन्हैया पान्डेय, दिनेश चन्द मिश्रा,सुरेंद्र प्रसाद,वीरेंद्र कुमार मल्ल,हेड कांस्टेबल इंद्रजीत कुमार,कांस्टेबल रविन्द्र, राहुल सिंह, महिला कांस्टेबल प्रीत पान्डेय,मौसम यादव के अलावा थाने के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।