Sunday, April 21, 2024
साहित्य जगत

युवा संगम (यूथ ट्रस्ट)की ओर से सरिता त्रिपाठी जी को मिला विवेकांनद राष्ट्रीय स्मृति सम्मान।

सामाजिक जागरुकता संस्था युवा संगम (सुपौल) की ओर से साल 2022 में उत्कृष्ट साहित्यिक/सामाजिक/शैक्षणिक/पत्रकारिता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका से युवाओं को प्रेरणा देने में सफल योगदान के लिए लखनऊ की कवयित्री सरिता त्रिपाठी जी को “विवेकांनद राष्ट्रीय स्मृति सम्मान 2023” से सम्मानित किया गया।
विगत वर्षों से विशेष जयंती व उत्सव पर विशेष आयोजन के द्वारा युवा संगम (सुपौल) देश के चर्चित हस्तियों को सम्मानित करते आ रहे हैं। विवेकांनद की प्रेरणा से उनके आदर्शों को समाज में स्थापित करने की आकांक्षा से फली-फूली संस्था युवा संगम के संस्थापक राजेंद्र कुमार मंडल ने सम्मान पत्र देते हुए चर्चित कवयित्री सरिता त्रिपाठी जी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दिए।
सरिता त्रिपाठी जी की इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि से देश के विभिन्न क्षेत्रों से उनके शुभचिंतकों और प्रसंशकों की ओर से शुभकामनायें और बधाई दी जा रही है, जिसके लिए उन्होंने सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।