Sunday, April 21, 2024
बस्ती मण्डल

महिला महाविद्यालय बस्ती में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म उत्सव पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

बस्ती। आज महिला महाविद्यालय बस्ती में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म उत्सव पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम में डॉ सुधा त्रिपाठी जी ने विवेकानंद जी द्वारा कहे गए वक्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि व्यक्तियों को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
सुश्री प्रियंका सिंह जी ने विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन पर प्रकाश डाला।
डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव जी ने उनके जीवन से संबंधित एक घटना के माध्यम से बताया कि हमें जो करना है, जो कुछ भी बनना है। हम उस पर ध्यान नहीं देते है, और दूसरों को देखकर वैसा ही हम करने लगते है। जिसके कारण हम अपने सफलता के लक्ष्य के पास होते हुए दूर भटक जाते है। इसीलिए यदि जीवन में सफल होना है! तो सदा हमें अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए !।

श्रीमती मंजरी सिंह जी ने स्वामी विवेकानंद जी से युवा किस प्रकार से संगठित हों तथा अपने संस्कृति को बनाए रखने हेतु किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।

कुछ छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
डॉक्टर स्मिता सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के शिक्षा दर्शन पर तथा उनकी शिकागो यात्रा संबंधित वार्ता की।

महाविद्यालय के विभिन्न छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से संबंधित वक्तव्य पर प्रकाश डाला उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सदस्य सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर स्मिता सिंह ने किया।