Wednesday, April 24, 2024
बस्ती मण्डल

विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में समरसता भोज तैयारियोें पर चर्चा

बस्ती। रविवार को विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सुलक्ष्मी टावर स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मकर संक्रान्ति, संत रविदास जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले समरसता भोज की तैयारियों पर विचार विमर्श किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मकर संक्रान्ति पर्व के साथ ही महासंघ के अनेक कार्यक्रम निश्चित किये गये है। अनेक स्थानों पर समरसता भोज का आयोजन कर हिन्दू एकता की कड़ी को और मजबूती दी जायेगी। उन्होने पदाधिकारियोें में क्षेत्रवार दायित्वोें का वितरण किया। कहा कि आगामी 11 फरवरी को महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति बस्ती आयेंगे और उनके साथ वार्ता कर आगामी रणनीति तय की जायेगी।
विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक महेश हिन्दुस्तानी, परमानन्द गुप्ता, विजय शंकर शुक्ल, अजय मिश्र, परशुराम साहनी, राकेश सिंह, डब्लू सिंह राना, अमरजीत सिंह, राजकुमार चौधरी, जय प्रकाश दास, चन्द्रेश पाठक, राहुल कमलापुरी, संदीप मिश्रा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रिन्स पटेल, श्यामलाल गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, विनय मल्होत्रा, अशोक अग्रहरि, संदीप कुमार, अमित चौधरी, सतीश कुमार, राधेश्याम वर्मा के साथ ही अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।