Saturday, April 20, 2024
मनोरंजन

जनता दरबार आज से हुई रिलीज, मनोज आर पाण्डेय का जलवा दर्शकों का मनोरंजन करेगा

बस्ती, 06 जनवरी। बस्ती जनपद के लोकेशन में शूट की गई हिन्दी फिल्म ‘जनता दरबार’ आज विधिवत रिलीज हुई है। सभी सिनेमाघरों में अब दर्शकों को ये फिल्म देखने को मिलेगी। इसमे बस्ती जनपद के कलाकारों के साथ बाहरी कलाकारों ने भी अभिनय किया है। फिल्म के लेखक, डायरेक्टर आरके शुक्ला के सफल निर्देशन में तैयार फिल्म विभिन्न सामाजिक पहलुओं और पदिदृश्य से होकर गुजरती है।

उन्हे आशा है कि यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरजंन करेगी। बस्ती के कलाकारों में संग्राम सिंह पटेल व देवा पाण्डेय पुलिस की भूमिका में नजर आयेंगे जबकि मुख्य अभिनेता मनोज आर पाण्डेय का जलवा दर्शकों का मनोरंजन करेगा। फिल्म की नायिका के रूप में ऋुष्टि उत्तराखण्डी चन्दमुखी ने बेहतरीन अभिनय किया है। विजय वर्मा नक्सली का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। उनका मानना है कि फिल्म दर्शकों की सोच, जरूरत और मनोरंजंन के सभी विशेषताओं से लबरेज है। जनता का सहयोग मिलता रहा तो बस्ती जनपद के कलाकार और यहां की प्राकृतिक देश और दुनिया के परदे पर देखने को मिलेगी।