Sunday, April 21, 2024
साहित्य जगत

कवियत्री डॉक्टर महिमा सिंह जी को मिला 2022 का अटल रत्न सम्मान

लखनऊ पत्रकारों का राष्ट्रीय संगठन प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ व अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्र धर्म के पूर्व संपादक भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के 98 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय भवन हजरतगंज लखनऊ में भव्य समारोह में आमंत्रित कवियत्री डॉक्टर महिमा सिंह जी को वर्ष 2022 का अटल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाकर वह स्वयं को गौरवान्वित एवं आह्लादित महसूस कर रही हैं। यह समाचार जानकर सभी प्रिय जनों एवं परिजनों के बीच आनंद एवं हर्ष की लहर है। डॉक्टर महिमा सिंह जी एक शिक्षिका ,समाजसेवी , एवं अत्यंत ही प्रखर एवं मुखर व्यक्तित्व की कवियत्री है जो स्वतंत्र एवं विभिन्न विधाओं पर कविताएं लिखती है। कई सांझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीज़ सिद्दकी जी की एवं वह हृदय से संगठन की आभारी है कि इतने सुंदर सम्मान समारोह में आमंत्रित किया जो कि भव्य तो था ही अपितु सुनियोजित एवं बहुत ही कुशलता से संचालित किया गया ।साथ ही अनेक गणमान्य लोगों से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा निश्चित ही यह मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल है। इस अवसर पर उन्होंने आदरणीय अटल जी के लिए अपने भाव कविता के द्वारा व्यक्त किया जिसे सभी ने सराहा।